लाइव न्यूज़ :

बाहरी लोगों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:38 IST

Open in App

कोलकाता, 14 मार्च तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ''बाहरी'' लोगों के आगे घुटने नहीं टेकेगी।

उन्होंने जोर दिया कि उनकी बुआ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी लड़ाई जीतेंगी, इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके आगे कितनी भी चुनौतियां खड़ी की जाएं।

बंगाली अस्मिता का मुद्दा उठाने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर ''बाहरी लोगों की पार्टी'' होने का ठप्पा लगा दिया है क्योंकि इसके शीर्ष नेता राज्य के बाहर से संबंध रखते हैं।

तृणमूल सांसद ने कोलकाता में आयोजित एक रैली में जनता से माकपा और उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

साथ ही 2007 के नंदीग्राम आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी शासनकाल के दौरान राज्य के गरीब किसानों पर अत्याचार किए गए।

रैली के दौरान व्हीलचेयर पर आईं ममता बनर्जी की मौजूदगी में अभिषेक बनर्जी ने कहा, '' हम भाजपा के सामने घुटने नहीं टेकेंगे, हम बाहरी लोगों के आगे नहीं झुकेंगे।''

उन्होंने कहा, ''पैरों में जख्म होने के बावजूद हमारी नेता रैली में शामिल हुईं। वह अपने जख्मों के बावजूद इस लड़ाई को जीतेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है