लाइव न्यूज़ :

रास के 12 सदस्यों का निलंबन रद्द होने तक ‘संसद टीवी’ पर कार्यक्रम की मेजबानी नहीं करूंगा: थरूर

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि राज्यसभा के 12 सदस्यों का निलंबन रद्द होने और संसद की कार्यवाही में द्विदलीय भावना प्रतिबिंबित होने तक वह ‘संसद टीवी’ पर कार्यक्रम की मेजबानी नहीं करेंगे।

थरूर ‘संसद टीवी’ पर ‘टू द प्वाइंट’ नामक शो की मेजबानी करते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत के संसदीय लोकतंत्र की सर्वश्रेष्ठ परंपरा के तहत मैंने संसद टीवी पर कार्यक्रम की मेजबानी करने का निमंत्रण स्वीकार किया और उस सिद्धांत को पुन: रेखांकित किया कि हमारे राजनीतिक मतभेद हमें संसदीय संस्थाओं में एक संसद सदस्य के तौर पर भागीदारी करने से नहीं रोकते।’’

लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा, ‘‘बहरहाल, पिछले सत्र में, आचरण के लिए राज्यसभा सदस्यों को जिस मनमाने ढंग से निलंबित किया गया है, वह संसद की कार्रवाई से जुड़ी द्विदलीय भावना पर सवाल खड़े करता है।’’

इससे पहले, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने संसद टीवी के कार्यक्रम 'मेरी कहानी' की एंकरिंग नहीं करने का फैसला किया है। चतुर्वेदी राज्यसभा के उन 12 सदस्यों में शामिल हैं, जिन्हें सदन में ‘‘अशोभनीय आचरण’’ के कारण सत्र की शेष अवधि के लिए 29 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि संसद के, 29 नवंबर को आरंभ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को पिछले मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण’’ करने की वजह से, वर्तमान सत्र की शेष अवधि तक के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह