लाइव न्यूज़ :

महबूबा की ‘घृणा पर आधारित राजनीति’ को सफल नहीं होने देंगे: जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:56 IST

Open in App

जम्मू, 13 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने हिंदुत्व के विषय पर भगवा दल की आलोचना करने को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि उनकी घृणा पर आधारित राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

रैना ने पीडीपी प्रमुख पर ‘‘पाकिस्तान समर्थक’’ और ‘‘भारत विरोधी’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें हिंदुत्व पर कोई बयान देने से पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुफ्ती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘हिंदुत्व और हिंदू धर्म’’ के अपहरण का आरोप लगाते हुए शनिवार को एक बयान दिया।

मुफ्ती के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हर कोई महबूबा की राजनीति, उनकी विचारधारा, उनकी चालाकी और उनके कृत्यों से अवगत है।’’

रैना ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुत्व एवं हिंदू धर्म पर बोलने का अधिकार उन्हें किसने दिया? वह इस प्रकार के दुष्प्रचार के साथ घृणा पर आधारित राजनीति करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में पीडीपी-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहीं मुफ्ती ने हमेशा पाकिस्तान, तालिबान, आतंकवाद तथा लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन एवं हुर्रियत कॉन्फ्रेंस जैसे अलगाववादी समूहों का समर्थन किया।

रैना ने कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दिया है और उनकी सहानुभूति जम्मू-कश्मीर के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले और उसे तबाह करने वाले आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ रही है। तालिबान, पाकिस्तान और आतंकवादियों की भाषा बोलने वाले लोग आज हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर भाषण दे रहे हैं। महबूबा को हिंदुत्व या हिंदू धर्म पर इस प्रकार की कोई टिप्पणी करने से पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2008 अमरनाथ भूमि विवाद आंदोलन के दौरान पीडीपी प्रमुख का हिंदू विरोधी एजेंडा सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि वह किस प्रकार ‘‘भारत विरोधी’’ ताकतों का समर्थन कर रही हैं और जम्मू-कश्मीर में रक्तपात कर रहे आतंकवादियों के साथ षड्यंत्र रच रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जब कोई आतंकवादी मारा जाता है या कोई युवा तिरंगा थामता है, तो उन्हें दु:ख होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह