लाइव न्यूज़ :

झारखंड की लौह अयस्क खदान में काम करेगी महिला टीम

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:28 IST

Open in App

नोआमुंडी, 27 नवंबर झारखंड में टाटा स्टील की नोआमुंडी लौह अयस्क खदान अगले साल की शुरुआत से सभी पालियों में ड्रिलिंग, डम्पर और फावड़ा संचालन में एक महिला टीम की नियुक्ति की जाएगी। खदान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक महिला अधिकारियों और ऑपरेटरों को नोआमुंडी लौह अयस्क खदान में पहले ही शामिल किया जा चुका है और यह देश में पहली बार होगा कि 30 सदस्यीय टीम, जिसमें विशेष रूप से अधिकारियों से लेकर ऑपरेटरों तक केवल महिलाएं ही शामिल हैं, उस टीम को सभी पालियों में कार्य में लगाया जाएगा।

टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर ने पत्रकारों को बताया कि इस नयी पहल के हिस्से के रूप में, पश्चिमी सिंहभूम जिले में खदान के अयस्क, खान और खदान (ओएमक्यू) डिवीजन में "वीमेन एट माइंस", हैवी अर्थमूविंग मशीनरी (एचईएमएम) के 22 ऑपरेटरों का पहला बैच स्वतंत्र रूप से सभी पालियों में काम करना शुरू कर देगा।

भटनागर ने कहा कि "तेजस्विनी 2.0" नामक पहल के पीछे का उद्देश्य कार्यस्थल में विशेष रूप से खनन जैसे कठिन क्षेत्र में लैंगिक विविधता को बढ़ाना है। यह पहल स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे