नोएडा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:41 IST2021-03-04T22:41:22+5:302021-03-04T22:41:22+5:30

Women's self-defense training camp started in Noida | नोएडा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

नोएडा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

नोएडा, चार मार्च महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के उद्देश्य शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति’ के तहत बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने नोएडा स्टेडियम में जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘मिशन शक्ति’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आज से नोएडा स्टेडियम में चार दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है।

शुक्ला ने यहां की महिलाओं तथा युवतियों से अपील की है, कि वे इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें और अपने आत्मबल को बढ़ाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women's self-defense training camp started in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे