लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली, शानदार कौशल दिखाया: मोदी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय हॉकी टीम के ‘‘विलक्षण’’ प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे।

महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया आई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हॉकी टीमों के विलक्षण प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे। आज और पूरी प्रतियोगिता के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली और शानदार कौशल दिखाया। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।’’

बाद में प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच एस मारिज्ने से बात की और कहा कि उन्हें महिला टीम के प्रदर्शन से गौरव की अनुभूति हुई है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में प्रतिभा और कौशल संपन्न खिलाड़ियों की भरमार है और उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा है और उन्हें इससे निराश नहीं होना है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य के मुकाबलों पर ध्यान देने को कहा।

भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना आज टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 2- 1 से भारत को पराजित कर दिया।

भारत के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है जिसके लिये शुक्रवार को उसका सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए