लाइव न्यूज़ :

पदक से चूकी महिला हॉकी टीम,सलीमा के पिता ने कहा टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:26 IST

Open in App

सिमडेगा, छह अगस्त तोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम आज ब्रिटेन से हारकर कांस्य पदक जीतने से भले ही चूक गई हो लेकिन देश की बेटियों ने अपने जज्बे व जुनून से सबका दिल जीत लिया और साबित कर दिया कि आने वाला वक्त उनका है तथा इस हार से सबक लेकर वह और भी मजबूत बनकर उभरेंगी।

सिमडेगा में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे के पिता सुलक्षण टेटे ने आज का तीसरे स्थान के लिए हुआ मैच देखने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी समेत टीम की सभी बेटियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया।’’

सुलक्षण ने कहा, ‘‘इतनी परेशानियों में पली बढ़ी उनकी बेटी और ऐसी ही भारतीय टीम की कई बेटियों ने ब्रिटेन की टीम के छक्के छुड़ा दिये।’’

सलीमा के गांव में सुबह से उत्साह का माहौल था। लोग खेती-बाड़़ी का काम छोड़ सलीमा के घर मैच देखने के लिए पहुंच गए थे जहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर नयी स्मार्ट टीवी लगायी गयी थी जिससे परिजन हॉकी मैच देख सकें।

भारतीय टीम के हर गोल पर गांव वाले स्थानीय भाषा में बार-बार ‘मार सलीमा मार, गोल मार’ का शोर करते रहे और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करते रहे।

कठिन संघर्ष व रोमांच भरे इस मैच में कई बार लोगों की धड़कनें थम गईं। ब्रिटेन ने 4-3 भारतीय महिला टीम को पराजित कर दिया जिससे परिवार व गांव के लोग भी मायूस हो गए। लेकिन सलीमा के पिता सुलक्षण टेटे ने कहा कि भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैच में हार-जीत लगी रहती है। भविष्य में टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’

सलीमा की बहन व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी महिमा टेटे ने कहा कि महिला टीम की हार से निराशा हुई है। परंतु यह भी सच है कि महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका उसे गर्व भी है। महिमा ने कहा कि उसका भी सपना भारत को ओलिंपिक में गोल्ड दिलाना है। गांव वालों ने बताया कि सलीमा का परिवार काफी संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचा है। सलीमा का परिवार आज भी खेती-बाड़ी एवं पशुपालन के सहारे गुजर-बसर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है