लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस: तेलंगाना में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:30 IST

Open in App

हैदराबाद, सात मार्च तेलंगाना सरकार ने रविवार को राज्य की सभी महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार ने आठ मार्च को राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है, जिसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ ​​के रूप में मनाया जाता है।

राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संलग्न महिलाओं की सफलता का जश्न मनाने और अनुकरण करने का अवसर है।

सौंदरराजन ने कहा, ‘‘सदियों से हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं महिलाओं का सम्मान करती आ रही हैं और उन्हें देवी शक्ति के रूप में पूजा जाता है।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘यह इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है कि हम सही मायने में लैंगिक समानता की भावना को लागू करें और अधिक न्यायसंगत एवं समावेशी दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निर्णय लेने में बढ़ावा दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2021 विषय: ‘वूमेन इन लीडरशिप: अचीविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड’ की सच्ची भावना में हम सब मिलकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास और लैंगिक समानता के लिए संकल्प लें और काम करें।’’

राव ने कहा कि महिलाएं विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और सभी क्षेत्रों में पुरुषों से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राव ने कहा कि यदि महिलाओं को मौका दिया जाता है, तो वे चमत्कार कर सकती हैं।

राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार महिलाओं के विकास और उन्हें प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग