लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस: एयर इंडिया की 12 इंटरनेशनल उड़ाने महिलाओं के हाथ, 40 डोमेस्टिक फ्लाइट भी करेंगी हैंडल

By भाषा | Updated: March 8, 2019 02:30 IST

आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। 

Open in App

एयर इंडियाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि आठ मार्च यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। 

एयर इंडिया की इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है। इन उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूवॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की उड़ानें शामिल हैं।

विमान का परिचालन पूर्ण रूप से महिला चालक दल के हाथ में होगा

एयर इंडिया की क्षेत्रीय सेवा देने वाली इकाई अलांयस एयर ने भी कहा कि उसके विमान का परिचालन पूर्ण रूप से महिला चालक दल के हाथ में होगा।अलांयस एयर ने एक बयान में कहा कि कैप्टन आशना आचार्य और को पायलट कनिका शर्मा के नेतृत्व में एयर लाइन की पूर्ण महिला चालक दल वाली एक उड़ान दिल्ली से धर्मशाला जाएगी और वहां से राष्ट्रीय राजधानी वापस आएगी।निजी कंपनी जेट एयरवेज की योजना चार घरेलू उड़ानों का परिचालन महिलाओं के जिम्मे करने की योजना है। इनमें मुंबई-नयी दिल्ली-मुंबई, मुंबई-बेंगलुरु-मुंबई शामिल हैं। महिला दिवस के मौके पर स्पाइजेट 22 ऐसी उड़ानों का संचालन करेगा जिनका पूरी तरह से जिम्मा महिलाओं के हाथ होगा।गोएयर एयरलाइन ने कहा कि उपलब्धता और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर महिला यात्री बिजनेस क्लास में सीट पाने की पूरक तौर पर हकदार होंगी।

टॅग्स :एयर इंडियाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?