लाइव न्यूज़ :

बेटे के थप्पड़ मारने के बाद महिला की मौत के मामले में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली महिला आयोग ने 76 वर्षीय एक महिला की मौत पर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है जिसकी मौत कथित तौर पर किसी विवाद के बाद बेटे द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद हुई थी।

घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने बिंदापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी को बुधवार को एक नोटिस भेजा और दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति की मांग की।

इसके साथ ही आयोग ने इस मामले में की गई कार्रवाई और पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी।

आयोग ने मामले से जुड़ी जानकारी देने के लिए पुलिस को अगले मंगलवार तक का समय दिया है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, अवतार कौर को कथित तौर पर उनके बेटे ने थप्पड़ मारा जिसके बाद वह गिर कर बेहोश हो गईं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के 45 वर्षीय बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले महिला और उनके एक पड़ोसी के बीच वाहनों की पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ने पीसीआर पर कॉल कर शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है।

इसके बाद कौर के बेटे ने पड़ोसी के साथ झगड़ा करने को लेकर अपनी मां को बुरा-भला कहा।

अधिकारी ने बताया कि बहस के दौरान बेटे ने अपनी मां को थप्पड़ मार दिया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं