लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने योगेंद्र यादव और उग्रहन को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के निकट टीकरी बॉर्डर के आंदोलन स्थल पर 26 वर्षीय महिला कार्यकर्ता के साथ कथित यौन उत्पीड़न की खबरों को लेकर मंगलवार को ‘स्वराज इंडिया’ पार्टी के नेता योगेंद्र यादव और किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रहन को नोटिस जारी किया।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘टीकरी बॉर्डर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की खबरें राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान में आई हैं। ऐसा आरोप है कि योगेंद्र यादव और संयुक्त किसान मोर्चा के कई दूसरे प्रदर्शनकारी इस घटना के बारे में अवगत थे, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।’’

उसने बताया, ‘‘यादव को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देने में विलंब क्यों किया। आयोग ने उग्रहन को नोटिस जारी कर कहा है कि वह इस मामले में स्पष्टीकरण दें और इसकी सूचना दें कि आंदोलन से जुड़ी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।‘‘

संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को इन खबरों की पृष्ठभूमि में कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर उसके यहां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने नीति है।

मोर्चा ने यह भी कहा था कि वह इन आरोपों की जांच करेगा कि इसके कुछ नेताओं को महिला कार्यकर्ता के कथित यौन उत्पीड़न की जानकारी थी, जिसकी बाद में हरियाणा के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर