महिला आयोग प्रमुख ने कहा: हर भारतीय महिला से माफी मांगें कांग्रेस विधायक रमेश कुमार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:54 IST2021-12-17T18:54:47+5:302021-12-17T18:54:47+5:30

Women's Commission chief said: Apologize to every Indian woman, Congress MLA Ramesh Kumar | महिला आयोग प्रमुख ने कहा: हर भारतीय महिला से माफी मांगें कांग्रेस विधायक रमेश कुमार

महिला आयोग प्रमुख ने कहा: हर भारतीय महिला से माफी मांगें कांग्रेस विधायक रमेश कुमार

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने बलात्कार को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें देश की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए।

रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में बृहस्पतिवार को कहा था कि जब बलात्कार लाजमी है तो (महिला को) इसका आनंद लेना चाहिए। इस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली।

रेखा शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं इस बयान की कड़ी निंदा करती हूं। इन जन प्रतिनिधियों को विधानसभा में महिलाओं के मुद्दे भी उठाने के लिए निर्वाचित किया गया है। उन्हें (विधयक को) अपने आपत्तिजनक बयान के लिए देश की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।’’

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में अब भी ऐसे जन प्रतिनिधि हैं, जो महिला-विरोधी हैं और महिलाओं के प्रति घिनौनी सोच रखते हैं। यह बेहद घिनौना है। अगर वे विधानसभा में बैठकर इस तरह की बातें कर रहे हैं, तो अपने जीवन में मौजूद महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे?’’

‘पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया’ (परी) का नेतृत्व करने वाली कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि ‘‘बेशर्म’’ विधायक की यह टिप्पणी दिल्ली सामूहिक बलात्कार के नौ वर्ष पूरे होने के दिन आई है।

भयाना ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘कर्नाटक विधानसभा की यह वीडियो कल (बृहस्पतिवार) की है, जब देश में निर्भया कांड के नौ वर्ष पूरे हुए। हमारी महिलाओं की रक्षा करने के लिए हम इन्हें (विधायकों को) वोट देते हैं और ये बेशर्म (विधायक) बलात्कार को मजा बता रहे हैं।’’

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के पास बृहस्पतिवार को वक्त की कमी थी और उन्हें शाम छह बजे तक चर्चा को पूरा कराना था जबकि विधायक समय बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे।

कागेरी ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें।’’

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत केवल इतनी है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है।

पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘देखिए, एक कहावत है- जब बलात्कार होना अपरिहार्य है तो इसका आंनद लीजिए। आप एकदम इसी हालत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women's Commission chief said: Apologize to every Indian woman, Congress MLA Ramesh Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे