लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने ट्विटर पर ‘पोर्नोग्राफिक सामग्री’ को लेकर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर पर पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री की कथित उपलब्धता को लेकर बुधवार को दिल्ली पुलिस से उचित कार्रवाई के लिए कहा और माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट को इस तरह की सामग्री को अपने मंच से हटाने के निर्देश दिए।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कहा कि ‘पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री’ को तत्काल हटाया जाए और इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में ट्विटर 10 दिनों के भीतर जानकारी दे।

रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिख कर कहा है कि इस मामले की जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

आयोग के अनुसार, इसी तरह की शिकायत मिलने पर उसने पहले भी ट्विटर से कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जाने की जानकारी मिली।

महिला आयोग ने ऐसे समय में यह कदम उठाया है जब नए आईटी नियमों समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच रस्साकशी चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान