रेप के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार हैं, भाजपा विधायक ने किया ट्वीट
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 14:26 IST2022-02-09T14:16:18+5:302022-02-09T14:26:15+5:30
कर्नाटक बीजेपी के एमएलए रेणुकाचार्य ने कहा कि आज महिलाओं के कपड़ों के कारण रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि उन कपड़ों से पुरुषों को उकसाया जाता है, जो कि सही नहीं है।

रेप के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार हैं, भाजपा विधायक ने किया ट्वीट
बेंगलुरु:कर्नाटक में उठा हिजाब मुद्दा इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ। वहीं इस विवादास्पद मुद्दे के बीच कर्नाटक के बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने एक आपत्तिजनक ट्वीट करते हुए बढ़ते रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों और पहनावों को जिम्मेदार बताया है।
दरअसल बीजेपी एमएलए रेणुकाचार्य ने यह ट्वीट कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी के उस ट्वीट के जवाब में किया है, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने महिलाओं के पहनावे को लेकर संवैधानिक आजादी की बात करते हुए कहा था, "चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की एक जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है।"
प्रियंका गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी एमएलए रेणुकाचार्य ने कहा "'बिकनी' जैसे शब्द का उपयोग करते हुए दिया गया यह बयान बेहद निम्नस्तरिय है। बच्चों को कॉलेज में पढ़ते समय पूरी तरह से कपड़े पहनाए जाने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि उन कपड़ों से पुरुषों को उकसाया जाता है, जो कि सही नहीं है। आखिरकार हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।"
"ಬಿಕಿನಿ" ಎಂದು ಹೇಳಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ಕೀಳುಮಟ್ಟದ ಶಬ್ದ.
— M P Renukacharya (@MPRBJP) February 9, 2022
ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿಯರು ಸಮವಸ್ತ್ರ / ಮೈತುಂಬ ಬಟ್ಟೆ ಹಾಕಿಕೊಂಡರೆ ಶೋಭೆ.
ಕೇಂದ್ರ ಹಾಗು ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರವಿಲ್ಲದೆ ಹತಾಶರಾಗಿ ಪ್ರಿಯಾಂಕ ಗಾಂಧಿ ಈ ಹೇಳಿಕೆ ನೀಡಿ ಮುಗ್ದ ಹೆಣು ಮಕ್ಕಳನ್ನು ಪ್ರಚೋದಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. pic.twitter.com/wKLIv7PoxA
मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि देश महिलाओं को कपड़े पहनने के अधिकार भारत के संविधान द्वारा दी गई है। भारतीय संविधान उनकी इस स्वतंत्रता की गारंटी देता है। इसलिए इसके लिए महिलाओं को परेशान करना बंद करना चाहिए"।
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
इस 'बिकनी' विवाद से एक दिन पूर्व ही कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने विवादास्पद 'हिजाब' मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह हिंदुओं को हिजाब पहनने के लिए एक कानून बनाएगी।
मालूम हो कि बीते 1 जनवरी से कर्नाटक में चल रहे इस 'हिजाब' विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब उडुपी में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के मैनेजमेंट ने छह मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षाओं में प्रवेश देने से मना कर दिया क्योंकि 'हिजाब' कॉलेज के लिए तय ड्रेस कोड के खिलाफ था।
जिसके बाद से यह मुद्दा केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न राजनैतिक दल अपनी-अपनी ओर से इस मामले में टिप्पणी कर रहे हैं और पूरे मामले में जोरों की बहस जारी है।