लाइव न्यूज़ :

विषाक्त भोजन खाने से दो कर्मचारियों की मौत की अफवाह के बाद महिला कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:25 IST

Open in App

चेन्नई, 18 दिसंबर विषाक्त भोजन खाने से दो कर्मचारियों की मौत की अफवाह फैलने के बाद यहां स्मार्ट फोन के पुर्जे बनाने वाली एक कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने अचानक प्रदर्शन कर व्यस्त चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण शनिवार को यातायात बाधित हो गया।

दो अन्य स्थानों पर भी फैले विरोध प्रदर्शन से चेन्नई-तिरुपति मार्ग पर भी कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन वापस ले लिया गया।

शुक्रवार की देर रात से लगभग 11 घंटे तक चले श्रमिकों के विरोध की पृष्ठभूमि में खाद्य विषाक्तता है, जिससे कंपनी की तरफ से तिरुवल्लुर जिले के उपनगरीय वेल्लावेडु में दिए गए आवास में रहने वाले कर्मचारी बीमार हो गए।

पुलिस ने कहा कि छात्रावास कैंटीन में उपलब्ध कराए गए भोजन का सेवन करने के बाद कर्मचारियों ने उल्टी और दस्त की जानकारी दी और उनमें से 132 को अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा और चार लोगों को छोड़कर बाकी लोगों को छुट्टी दे दी गई। उन चार लोगों का इलाज जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि खाद्य विषाक्तता के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि वेल्लावेडु छात्रावास में 'बड़ी संख्या में' लोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उसका निरीक्षण किया गया। यह तुरंत सुनिश्चित नहीं किया जा सका है कि क्या कर्मचारियों को रखने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित सभी मानदंडों का पालन करते हुए छात्रावास का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि जैसे ही कर्मचारियों के बीच यह अफवाह फैली कि कम से कम दो प्रभावित कर्मचारियों की मौत हो गई है, सबने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

श्रमिकों ने सुंगुवरचतिराम के पास चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कांचीपुरम की जिला अधिकारी एम आरती और पुलिस अधीक्षक एम सुधाकर ने आंदोलनकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि कर्मचारी सुरक्षित हैं, जिसके बाद विरोध को वापस ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos