लाइव न्यूज़ :

मॉडल बनने की चाह रखने वाली युवतियों से इंस्टाग्राम पर ठगी, पुणे का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:02 IST

Open in App

इंदौर, 12 नवंबर मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते ने पेशेवर मॉडल बनने की चाह रखने वाली युवतियों को इंस्टाग्राम पर ठगने के आरोप में पड़ोसी महाराष्ट्र के पुणे के 24 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

साइबर दस्ते की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंदौर की एक युवती की शिकायत पर जांच के बाद पुणे के विग्नेश शेट्टी (24) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘शेट्टी इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग की एक फर्जी फर्म के नाम से खाता चला रहा है। वह इसके जरिये उन युवतियों से अलग-अलग मुद्राओं में खींची गईं उनकी तस्वीरें (पोर्टफोलियो) मंगाता है जो पेशेवर मॉडल बनने की चाह रखती हैं।’’

सिंह ने जांच के हवाले से बताया कि इन युवतियों को मॉडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर शेट्टी उनसे पंजीयन के नाम पर 500-500 रुपये वसूलता है और जो युवती उसे ऑनलाइन रकम भेज देती है, वह उसे इंस्टाग्राम पर तुरंत ब्लॉक कर देता है।

उन्होंने बताया, "मॉडलिंग का काम न मिलने पर अगर कोई युवती शेट्टी से किसी तरह संपर्क कर रकम लौटाने को कहती, तो वह कम कपड़ों में खिंचवाई गई उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेट्टी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल