महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में महिला आगंतुकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

By भाषा | Published: March 7, 2021 01:15 AM2021-03-07T01:15:26+5:302021-03-07T01:15:26+5:30

Women visitors will get free entry to all the centrally protected monuments on Women's Day | महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में महिला आगंतुकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों में महिला आगंतुकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

नयी दिल्ली, छह मार्च भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी और भारतीय सभी महिला आगंतुकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

एएसआई के तहत केन्द्र द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं।

आदेश में कहा गया है, ''एएसआई के महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केन्द्र द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में महिला आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women visitors will get free entry to all the centrally protected monuments on Women's Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे