लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब खबरों में कहा गया है कि लखनऊ स्थित बापू भवन में एक अधिकारी को, अनुबंध पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य सरकार के "महिला सुरक्षा" के दावे की असलियत यही है। उप्र की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें।’’

उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया, ‘‘उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे