लाइव न्यूज़ :

Video: आज से पहले आपने नहीं देखा होगा ऐसा महिला कर्मचारी, जान पर खेल कर कैंची के सहारे बैंक को लूटने से बचाया

By आजाद खान | Updated: October 17, 2022 16:51 IST

आपको बता दें कि केवल कैंची के ही सहारे महिला कर्मचारी ने बैंक को लूटने से बचाया है। महिला के हौंसले को देख उसकी बहुत तारीफ हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के गंगानगर के एक बैंक में डकैती होते-होते बच गई है।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला को केवल कैंची के सहारे ही आरोपी को धमकाते और उसे भगाते हुए देखा गया है।

जयपुर: राजस्थान के गंगानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बैंक में डकैती होते देखी जा रही है, लेकिन यह डकैती हो नहीं पाती है। दरअलसल, बैंक में डकैती करने आए एक शख्स को महिला कर्मचारी धमका कर उसे वापस भेज देती है। 

महिला कर्मचारी के इस साहस को देखते हुए लोगों ने उसकी तारीफ की है। दावा किया जा रहा है कि इस बैंक का नाम मरुधारा बैंक है जो राजस्थान के श्रीगंगानार में स्थित है। महिला को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इनका नाम पूनम गुप्ता जो उस ब्रांच की प्रबंधक है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक बैंक में नकाबपोश शख्स आता है और डकैती करना चाहता है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स बैंक में ढुक कर पहले पुरूष कर्मचारी को धमकाता है और उसका मोबाइल जब्त कर लेता है। 

इसके बाद वह अन्य कर्मचारियों के पास जाता है और उनका भी मोबाइल ले लेता है। इतमें में एक महिला कर्मचारी निकलती है और उससे कुछ कहने लगती है। महिला कर्मचारी आरोपी से बात करते-करते सामने मेज पर पड़ी एक कैंची ले लेती है और हाथ में लिए धारधार हथियार वाले शख्स को धमकाने लगती है। 

इस तरह महिला कर्मचारी ने बैंक नहीं लूटने दिया

वीडियो में यह देखा गया है कि वह धारधार हथियार वाले शख्स को कैंची देखा कर धमका रही है और भाग जाने को कह रही है। महिला कर्मचारी का यह रूप देखकर शख्स भी हैरान व परेशान हो गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। उसने बैंक के दो से तीन बार अंदर बाहर किया और अन्त में वह बैंक से भाग गया। इसके बाद कर्मचारियों ने बैंके के मेन गेट को बंद किया और बैंक को सुरक्षित किया। 

इस घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है। घटना के सामने आने के बाद महिला कर्मचारी की खूब तारीफ हो रही है।  

 

टॅग्स :राजस्थानवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBankCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी