लाइव न्यूज़ :

अंधेरा होने के बाद महिलाएं पुलिस थाने नहीं जाएं : बेबी रानी मौर्य

By भाषा | Updated: October 23, 2021 14:20 IST

Open in App

वाराणसी 23 अक्टूबर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को अंधेरा होने के बाद पुलिस थाने नहीं जाने और जरूरत पड़ने पर परिवार के पुरुष सदस्य के साथ ही थाने जाने की सलाह दी है।

पूर्व राज्यपाल ने यह सलाह शुक्रवार को वाराणसी के बजरडीहा इलाके की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए दी।

बेबी रानी ने कहा कि थानों में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर रहते हैं, ‘‘परंतु में कहूंगी कि महिलाएं पांच बजे के बाद अंधेरा होने पर थाने कभी न जाएं। यदि जरूरी हो तो अगले दिन सुबह अपने भाई, पिता या पति को साथ लेकर ही थाने जाएं।’’ उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार में व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुआ है और महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है।

मौर्य के बयान को लेकर बसपा सांसद कुवंर दानिश अली ने उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को मौर्य के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘योगी आदित्यनाथ के राज में पुलिस थाने महिलाओं के लिए इतने असुरक्षित हो गये हैं कि पूर्व राज्यपाल व भाजपा उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य चेतावनी दे रही हैं कि थानों में शाम पांच बजे के बाद कंप्लेन दर्ज कराने न जाएं क्योंकि वहां शाम के समय महिला का जाना ख़तरे से ख़ाली नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी