उत्तराखंड में महिलाएं 40 फीसदी सीटों पर चुनाव लडें: किशोर उपाध्याय

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:14 IST2021-12-20T19:14:25+5:302021-12-20T19:14:25+5:30

Women should contest 40 percent seats in Uttarakhand: Kishor Upadhyay | उत्तराखंड में महिलाएं 40 फीसदी सीटों पर चुनाव लडें: किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड में महिलाएं 40 फीसदी सीटों पर चुनाव लडें: किशोर उपाध्याय

देहरादून, 20 दिसंबर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दलों को 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहिए।

उपाध्याय ने यह बात उत्तराखंड महिला मंच नामक संगठन को उसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कही। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अन्नपूर्णा रावत ने जब पार्टी आलाकमान से उत्तराखंड में 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए जाने की अपील की तो उपाध्याय ने उनका समर्थन किया।

उपाध्याय ने राज्य में एक अच्छा भूमि कानून बनाने की भी मांग की और कहा कि उत्तराखंड के रहने वालों को जंगल, जमीन और जल पर पुश्तैनी हक हकूक बहाल किए जाएं। उन्होंने उत्तराखंड महिला मंच को अपने सुझाव देते हुए कहा कि वह इन्हें उचित मंच पर उठाएं।

अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां टिकट वितरण के काम में लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women should contest 40 percent seats in Uttarakhand: Kishor Upadhyay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे