लाइव न्यूज़ :

दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ आगे आएं महिलाएं : राज्‍यपाल

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:21 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि 'महिलाएं समूह बनाकर स्वयं बचत करें तो आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार भी आर्थिक मदद करेगी जिससे वह रोज़गार कर सकतीं और आगे बढ़ सकती हैं।'

प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन स्थित एक सभागार में स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्‍यपाल पटेल ने कहा, ''समाज में दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, मद्यपान, बाल-विवाह के विरूद्ध महिलाओं को आगे बढ़कर काम करना चाहिये।''

उन्‍होंने कहा कि महिलाएं बच्चों को अच्छे संस्कार दें और दूध पियो-दारू छोड़ो का अभियान चलाएं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को भी इसमें महिलाओं का सहयोग करना चाहिये।

पटेल ने महिलाओं से कहा कि ‘‘समाज की चिंता ना करें, यदि सही काम कर रही हैं, परिवार की आय बढ़ रही है जिससे देश एवं प्रदेश की आय बढ़ रही है तो कुछ दिन बाद यही समाज आपको सम्मान देगा।’’

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि गांवों में 11-11 महिलाओं की सुरक्षा समिति बनायी जाये जिसे पुलिस विभाग द्वारा परिचय पत्र निर्गत किया जाये और इस महिला समिति द्वारा गाँवों में होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज़ प्रथा, दहेज़ उत्पीड़न, बाल-विवाह, पर्दा प्रथा, मद्यपान आदि सामाजिक बुराईयों को रोककर सामाजिक परिवर्तन का कार्य किया जाना चाहिये। उन्‍होंने डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर उन्‍होंने प्रगतिशील किसानों से भी चर्चा की और जैविक खेती पर जोर दिया। उन्‍होंने राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से चर्चा के दौरान उन्‍हें क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके उपचार पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं