महिला सुरक्षा: नोएडा पुलिस ने गश्ती बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: December 28, 2021 01:03 IST2021-12-28T01:03:44+5:302021-12-28T01:03:44+5:30

Women Safety: Noida Police seeks suggestions to increase patrolling | महिला सुरक्षा: नोएडा पुलिस ने गश्ती बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे

महिला सुरक्षा: नोएडा पुलिस ने गश्ती बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे

नोएडा, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सर्दी के मौसम में महिला सुरक्षा में सुधार और प्रभावी कानून व्यवस्था के उपायों के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसमें पुलिस की गश्त बढ़ाना और पिकेट लगाना शामिल है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सर्दी के मौसम में दिन छोटे होने के मद्देनजर महिला सुरक्षा के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के नागरिक तथा महिलाएं अपने सुझाव ट्विटर हैण्डल, ईमेल और महिला सेल हेल्पलाइन नम्बर 9870395200 पर दे सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women Safety: Noida Police seeks suggestions to increase patrolling

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे