लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां मध्य प्रदेश भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनकी निगरानी करने के राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ इन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर अगर इस प्रस्ताव को लागू किया गया तो इससे महिलाओं की आजादी पर गंभीर असर पड़ेगा।

संयुक्त बयान में मैमूना मोल्ला, शबनम हाशमी, अंजलि भारद्वाज, पूनम कौशिक समेत कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस तरह के किसी भी प्रस्ताव और इस तरह की पितृसत्तात्मक सोच को खारिज करती हैं।

हाशमी ने दावा किया कि करीब 40 कार्यकर्ताओं को कुछ देर हिरासत में भी रखा गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि वह ऐसी व्यवस्था बनाने के पक्ष में हैं जिसके तहत काम के लिए घर से बाहर रहने वाली महिलाएं स्थानीय थाने में अपना विवरण देंगी और ‘‘सुरक्षा के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन