लाइव न्यूज़ :

सेना की उड्डयन शाखा में शामिल होंगी महिला पायलट

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी एक बड़े कदम के तहत सेना ने अपनी उड्डयन शाखा में महिला पायलटों की शामिल करने का फैसला किया है और पहले बैच का प्रशिक्षण जुलाई में शुरू होने की संभावना है।

पंद्रह जनवरी को होने वाले सेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले सेना की उड्डयन शाखा में महिलाओं को शामिल करने का निर्देश जारी किया था।

फिलहाल सेना की उड्डयन शाखा में महिलाओं को सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड ड्यूटी दिया जाता है।

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘एडजुटेंट जनरल शाखा, सैन्य सचिव शाखा और उड्डयन निदेशालय में सहमति बनी है कि उड़ान भरने वाली शाखा में पायलट के रूप में महिला अफसरों की भर्ती की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगला सत्र जुलाई से शुरू होगा और महिला अफसरों को पायलट प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। एक साल के प्रशिक्षण के बाद वे पायलट के तौर पर फ्रंट लाइन पर ड्यूटी कर सकेंगी।’’

सेना ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2019 में महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में शामिल करना शुरू किया था।

मिलिट्री पुलिस के रूप में उनकी भूमिका कैंट इलाकों, सैन्य प्रतिष्ठानों में पुलिसिंग, सैनिकों द्वारा नियमों के उल्लंघन को रोकने, शांति और युद्ध काल में सैनिकों और उपकरणों की आवाजाही की जिम्मेदारी संभालने और जरूरत होने पर असैन्य पुलिस की मदद करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे