लाइव न्यूज़ :

दुर्जनपुर हत्याकांड में न्‍याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठीं महिलाएं

By भाषा | Updated: November 29, 2020 15:26 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 29 नवंबर बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में पिछले माह एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पीड़ित के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया ।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में पिछले 15 अक्टूबर को एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान जयप्रकाश पाल की हत्‍या कर दी गई थी।

उन्‍होंने बताया कि जयप्रकाश की पत्नी धर्मशीला देवी ने परिवार की आठ महिलाओं के साथ आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू कर दिया।

धर्मशीला देवी ने पत्रकारों से कहा, ''मेरी मांग है कि घटना के समय वायरल वीडियो फुटेज की निष्पक्षता पूर्वक जांच कर दोषियों के विरूद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।''

उनका कहना है कि घटना के बाद प्रशासन ने परिवार को सांत्वना दी थी और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद तक मांगे पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमा कायम कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं । अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विवेचना के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए