लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से महिला पदाधिकारी वापस चली गईं, मनाते रहे नेता

By भाषा | Updated: July 5, 2021 00:42 IST

Open in App

मथुरा, चार जुलाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कानपुर एवं आगरा मण्डलों के सभी जिलों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए वृन्दावन में आयोजित दो दिवसीय शिविर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति तिवारी एक नेता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने के काफी प्रयास किए, परंतु वह रुकी नहीं और मीडिया के समक्ष कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चली गईं।

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया तो उस समय पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का वर्चुअल संबोधन चल रहा था। उसी समय प्रवेश के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने मेरा कंधा पकड़कर प्रवेश करने से रोक दिया। उस समय उनके साथ प्रदेश सचिव योगेश तालान व एक अन्य नेता भी मौजूद थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कार्यक्रम स्थल पर आने में देर हो गई थी और उस समय प्रियंका गांधी का संबोधन चल रहा था, इसलिए वे इंतजार करने के लिए भी कह सकते थे, लेकिन हॉल में प्रवेश करने से रोकने के लिए उन्हें मुझे छूने की जरूरत नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे