लाइव न्यूज़ :

पंजाब के नये जिले मलेरकोटला में शीर्ष पुलिस एवं प्रशासनिक पदों पर महिला अधिकारी नियुक्त

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को राज्य के 23 वें जिले के रूप में उद्घाटित किये गये मलेरकोटला जिले में दो महिला अधिकारियों को शीर्ष पुलिस एवं प्रशासनिक पद दिये गये।

आईएएस अधिकारी अमृत कौर गिल इस नये जिले की पहली उपायुक्त और आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर पहली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगी। यह जिला संगरूर को विभाजित कर बनाया गया है और यहां मुसलमान बहुसंख्यक हैं।

अमरिंदर सिंह ने 14 मई को ईद-उल-फित्र के मौके पर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने आज नये जिले में 548 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला डिजिटल तरीके से रखी।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेरकोटला के उद्घाटन के साथ इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2005 में अपने पिछले कार्यकाल में मलेरकोटला को जिला बनाने का वादा किया था लेकिन यह किसी कारणवश नहीं हो सका।

मलेरकोटला जिले में तीन उपखंड -- मलेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे