लाइव न्यूज़ :

सखी योजना के बारे में घाटी की महिलाओं को जागरुक किए जाने की जरुरत : भाजपा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:11 IST

Open in App

जम्मू, नौ जून जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से शुरू की गयी सखी योजना के बारे में घाटी की महिलाओं को जागरुक किए जाने की जरुरत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इसके लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए। भाजपा ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक नये महिला आयोग के गठन की भी मांग की है, ताकि महिलाओं की शिकायतें सुनी जा सकें।

भाजपा की प्रवक्ता रजनी सेठी ने संवाददाताओं से कहा, “ निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं का समर्थन करने के उद्देश्य से शुरू की गयी सखी योजना केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गयी है। केन्द्र शासित प्रदेश की महिलाओं को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ”

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने कुछ वर्ष पहले इस योजना की शुरुआत की थी, लेकिन जागरुकता अभियान की कमी और इसे लागू करने वाले संबंधित विभाग के लचर रवैये के कारण अभी भी इस योजना के बारे में कोई नहीं जानता।

भाजपा नेता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, “ संबंधित विभाग की सक्रिय भागीदारी के साथ इसे लेकर एक जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि जरुरतमंद महिलाएं इस योजना का उपयोग कर अपनी जिंदगी बचा सकें।” भाजपा नेता ने योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा, “सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण घरेलू हिंसा के अधिकांश मामले सामने नहीं आ पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?