लाइव न्यूज़ :

सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी : बेबी रानी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:32 IST

Open in App

हरिद्वार, सात मार्च सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने को बेहद जरूरी बताते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं वास्तव में सशक्त होती हैं ।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनायें देते हुए राज्यपाल बेबी रानी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ' आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाएं वास्तव में सशक्त होती हैं तथा वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लैंगिक समानता और आर्थिक स्वावलंबन अत्यंत आवश्यक है।'

यहां राजभवन से जारी अपने संदेश में, उत्तराखण्ड की महिलाओं को अत्यंत परिश्रमी एवं साहसी बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में यहां की मातृशक्ति का अमूल्य योगदान है ।

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, जैविक कृषि, पर्यटन आदि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है और यहां की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

महिला सशक्तीकरण के लिये उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत बताई और कहा कि इसके लिए सरकार के साथ ही समाज को भी मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित