लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को हर क्षेत्र में पितृसत्ता का सामना करना पड़ता है: हुमा कुरैशी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:39 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 26 मई अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि उनकी आगामी वेब सीरज पितृसत्ता के विषय पर आधारित है और महिलाओं को हर क्षेत्र में इसका सामना हर दिन करना पड़ता है।

कुरैशी ‘महारानी’ वेब सीरीज में एक अनपढ़ ग्रामीण महिला का किरदार निभा रही हैं जिन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। वह सीरीज में रानी भारती की भूमिका में हैं।

अभिनेत्री ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस वेब सीरीज की कहानी पितृसत्ता पर आधारित है और इस महिलाओं को हर दिन हर क्षेत्र में इसका सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “ पितृसत्ता एक ऐसी चीज है जिससे महिलाओं को निपटना पड़ता है, चाहे वह कुछ भी हो। यह दुनिया में है और इसका मनोरंजन या राजनीति या व्यवसाय से कोई लेना-देना नहीं है।”

कुरैशी ने कहा कि वह जटिल किरदारों से आकर्षित होती हैं और रानी का चिरित्र इसमें से एक है।

उन्होंने कहा, “ वह एक (मुख्य पात्र) गांव की महिला है, अशिक्षित, अनपढ़ है, कभी अपने गांव से बाहर नहीं गई, इसलिए उसके खिलाफ ये सब चीजें की जा रही हैं। लेकिन वह थोड़ी आकांक्षी भी है क्योंकि वह आपको इस यात्रा पर ले जाना चाहती है कि ‘ एक दिन आप मुख्यमंत्री बन गए तो आप क्या करेंगे।”

‘महारानी’ के बारे में अफवाह उड़ाई जा रही है कि वह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से प्रेरित है। देवी को 1990 के दशक में प्रसाद के जेल जाने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

मगर कुरैशी का कहना है कि यह कल्पना पर आधारित है।

उन्होंने कहा, “ "यह किसी वास्तविक जीवन के राजनेता या किसी भी चीज़ से प्रेरित नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक है। सिर्फ इसलिए कि यह बिहार में है तो लोगों ने धारणा बना ली है।”

यह सीरीज सुभाष कपूर ने बनाई है जिन्होंने पहले ‘जॉली एलएलबी’ का निर्देशन किया था। करण शर्मा निर्देशक हैं। यह “सोनीलिव’ पर शुक्रवार से प्रसारित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन