लाइव न्यूज़ :

महिलाएं, लड़कियां हर दिन खौफनाक अनुभव का सामना कर रहीं, गृह मंत्री असंवेदनशील :अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:45 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त दिल्ली में नौ साल की एक बच्ची से कथित बलात्कार और उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिये जाने की घटना की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि महिलाएं हर दिन खौफनाक अनुभव का सामना कर रही हैं क्योंकि केंद्र सरकार हालात को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए टीएमसी के डायमंड हार्बर से सांसद ने यह भी कहा कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा रही है।

अभिषेक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

उन्हें अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘श्रीमान अमित शाह की निगरानी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में नौ साल की एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या दिल्ली के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।

टीएमसी सांसद ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति समुदाय की हमारी महिलाओं और लड़कियों द्वारा प्रतिदिन सामना किये जा रहे खौफनाक अनुभव, से केवल यह प्रदर्शित होता है कि गृह मंत्री कितने असंवेदनशील हैं।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘हाल में दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किये गये राकेश अस्थाना, जो कि श्रीमान अमित शाह के करीबी सहयोगी हैं- क्या अपने कर्तव्यों के निर्वहन में नाकाम हो गये हैं? या फिर उनकी नियुक्ति कोई और कार्य की देखरेख करने के लिए की गई है?’’

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम दक्षिण पश्चिम दिल्ली में नौ साल की एक दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हो गई थी। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उससे बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई तथा बाद में उनकी सहमति के बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस सिलसिले में श्मशान घाट के एक पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव