लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जघन्य अपराधों का सामना कर रही हैं : पूर्व न्यायाधीश

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी वी रेड्डी ने बुधवार को कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्गों की महिलाएं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी महिलाएं जघन्य अपराधों का सामना करती हैं और असहाय होकर जरूरी कदम उठाये जाने की आस करती हैं।

न्यायमूर्ति रेड्डी ने कहा कि महज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से संदेश जारी करके और बंद दरवाजों में सेमिनार आयोजित करके आवश्यक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल के समय में जब हर क्षेत्र में महिलाएं पहचान बना रही हैं, ऐसे में यौन अपराध बढ़ गये हैं और तेजाब हमलों जैसी हिंसा भी बढ़ गयी है। कई महिलाएं उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना कर रही हैं, चाहे घर पर हों या कार्यस्थल पर।’’

वह एनजीओ ‘सिटीजन्स राइट्स ट्रस्ट’ द्वारा ‘भारत में महिलाओं को संवैधानिक संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक व्यवहार’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब