लाइव न्यूज़ :

महिला किसानों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदर्शन स्थलों पर संभाला मंच

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर के किसान प्रदर्शन स्थलों पर हजारों महिला किसानों ने मार्च निकाला और भाषण दिए ।

कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुये आयोजकों ने महिला किसानों को मंच का प्रबंधन करने, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था करने तथा इस अवसर पर उनके संघर्ष की कहानियों को साझा करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है।

किसान नेता कविता कुरूगांती ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि मंच का प्रबंधन महिलाओं ने किया, सभी वक्ता महिलायें थीं और जिन मसलों पर चर्चा की गयी उनमें विशेष रूप से खेती और महिला किसानों का मुद्दा शामिल था ।

संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य कविता ने कहा, ‘‘इस दौरान महिला किसानों और इस आंदोलन में महिला किसानों के योगदान पर भी चर्चा हुयी ।’’

उन्होंने कहा कि यहां हजारों महिलाओं के आने और इसमें उनके हिस्सा लेने के बाद इसका महत्व बढ़ गया है।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान पिछले 100 दिनों से दिल्ली सीमा पर जमे हुये हैं और उनकी मांग इन कानूनों को वापस लेने तथा उनके फसल के लिये न्यूनतम समर्थनम मूल्य की गारंटी देने की है । इन किसानों में अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों