लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून के विरोध में जींद में महिला किसानों की हुई महापंचायत

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:51 IST

Open in App

जींद, 18 मार्च हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में बृहस्पतिवार को महिला किसान महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें संकल्प लिया गया कि जबतक केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तबतक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि देशभर में महिला पंचायतों का तीन कृषि कानून के विरोध में आयोजन किया जाएगा। साथ में महिलाओं को किसान का दर्जा देने तथा कृषि उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने की मांग को लेकर तीन प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। सर्वजातिय सर्वखाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि तीन कृषि कानून किसान विरोधी हैं और जब तक ये कानून रद्द नहीं होते, एमएसपी की गारंटी सरकार नहीं देती तबतक आंदोलन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं और “ अब मातृ शक्ति भी सड़कों पर उतर आई है।”

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे चुल्हा चौका से निकलकर ‘नस्ल व फसल बचाने’ की लड़ाई में ताकत झोंक दें।

इस बीच जिले में खटकड़ टोल के पास किसानों का धरना जारी है जहां भाकियू के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि जो भी जेजेपी, भाजपा नेताओं के कार्यक्रम की सूचना खटकड़ टोल पर किसान धरने पर देगा, उसे सम्मानित किया जाएगा और जेजेपी तथा भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में चल रहे किसान धरने के लिए पैदल जत्था भी रवाना हुआ।

पालवां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 19 मार्च को कपास मंडी में शैड के नीचे किसान धरना देंगे।

इस बीच जिले के ही करसिंधु गांव में युवा, ग्रामीण एकत्रित हुए और आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि किसान आंदोलन का राजनीतिकरण करना गलत है।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले पालेराम ने कहा कि आज दूसरे राजनीति दल के नेता तो गांवों में आ रहे है लेकिन क्षेत्र से विधायक एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते सभी का विरोध होना चाहिए न कि केवल ‘एक राजनीति षड़यंत्र’ के तहत विरोध किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट