लाइव न्यूज़ :

बिहार में महिला डॉक्टरों ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मांगी किट, तो तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर PM मोदी से कहा- 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए 

By अनुराग आनंद | Updated: March 30, 2020 15:59 IST

महिला डॉक्टरों ने कहा है कि हम बिहार के एक जाने-माने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हैं। हमने जब अस्पताल प्रशासन से बचाव से संबंधित पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट्स) किट मांगी तो हमें नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला डॉक्टरों ने कहा, हमारे पास इस लड़ाई में लड़ने के लिए हथियार ही नहीं हैं।'तेजस्वी यादव ने कहा, 'देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को वीडियो बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है।

नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच बिहार में भी कोरोना के 15 मामले अब तक सामने आए हैं। ऐसे समय में इस महामारी से लड़ने में डॉक्टर व नर्स अहम भूमिक निभा रहे हैं। इसी बीच बिहार के एक अस्पताल की कुछ महिला डॉक्टरों का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में महिला डॉक्टरों ने कहा है कि हम बिहार के एक जाने-माने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हैं। हमने जब अस्पताल प्रशासन से बचाव से संबंधित पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट्स) किट मांगी तो हमें नहीं दी गई।

महिला डॉक्टरों ने कहा, हमारे पास इस लड़ाई में लड़ने के लिए हथियार ही नहीं हैं।' एक अन्य डॉक्टर कहती हैं, 'सर हम लोग ऐसे सैनिक हैं जो इस वॉर में बिना हथियार के लड़ रहे हैं। हमें आपकी सहानुभूति से ज्यादा आपकी मदद की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सर प्लीज हमें बचाव के लिए जरूरी किट देने की कृपा करें।

महिला डॉक्टरों के इस वीडियो को साझा करते हुए राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, 'देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को वीडियो बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं नरेंद्र मोदी जी, डॉक्टर हर्षवर्धन जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि डॉक्टरों को जांच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए।

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले अब चिंताजनक हो रहे हैं।  इसके साथ राज्‍य में अब तक कोरोना संक्रमण के 15 मामले सामने आ चुके हैं। एक साथ 4 मामले बिहार के भागलपुर से सामने आए हैं।

इससे क्षेत्र के लोगों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। सभी मरीजों की जांच भागलपुर के ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कराए गए थे। इसके अलावा, खास बात यह है कि इनमें आधा दर्जन लोगों को संक्रमण मुंगेर के मृतक कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से लगा है।

इस बीच भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सारण के 55 वर्षीय वसंत सिंह की मौत शानिवार की रात को हो गई। वह कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज था और 25 मार्च को इमर्जेंसी में उसका इलाज किया जा रहा था।

27 मार्च को उसका सैम्पल पटना भेजा गया। लेकिन, अभी तक जांच रिपोर्ट नही मिली है.वहीं, कल रात से अचानक कोरोना संदिग्धों की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है। पिछले डेढ महीने में पहली बार सर्वाधिक कोरोना संदिग्ध सर्विलांस पर लिए गए हैं।

शनिवार रात तक ऐसे संदिग्धों की संख्या 1907 थी, जो रविवार को अभी बढ़ कर 2376 हो गई थी। उल्लेखनीय है कि एक सप्‍ताह पहले 21 मार्च को पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में मुंगेर के एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीबिहारबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया