लाइव न्यूज़ :

झारखंड महिला आयोग में पद रिक्त होने के कारण महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित: शर्मा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सूचित किया कि राज्य महिला आयोग में पद खाली होने के कारण राज्य में महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं।

एनसीडब्ल्यू द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने राज्य के नेताओं को पुलिस द्वारा महिलाओं को कथित तौर पर परेशान किए जाने से भी अवगत कराया, विशेष रूप से घरेलू हिंसा के मामलों में, क्योंकि पुलिसकर्मियों ने ससुराल वालों और पतियों का पक्ष लिया।’’

शर्मा ने नौ से 11 दिसंबर के अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वरिष्ठ अधिकारियों से राज्य से महिलाओं की कथित तस्करी के बारे में भी जानकारी मांगी।

एनसीडब्ल्यू के बयान के अनुसार, ‘‘झारखंड से लंबित मामलों की सूची पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पहले ही ई-मेल कर दी गई थी, फिर भी अध्यक्ष महोदया को मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। डीजीपी ने रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन और मांगे हैं।’’

आयोग के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने शर्मा को सूचित किया कि हालांकि ‘डायन कुप्रथा’ के खिलाफ एक कानून था, लेकिन इसे प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया इसलिए राज्य में अभी भी कई मामले सामने आ रहे हैं।

आयोग ने कहा कि शर्मा ने महिलाओं के लिए राज्य के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल के अपने दौरे के दौरान देखा कि तीन महिलाएं ‘‘बिल्कुल ठीक हैं फिर भी भर्ती हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘महिला को सही मानसिक स्थिति में पाया गया था। एक और महिला थी जो डॉक्टर थी लेकिन पुलिस ने उसके पति के साथ मिलकर उसे भर्ती करने के लिए मजबूर किया क्योंकि उसका पति उसकी सारी संपत्ति और पैसा लेना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो