लाइव न्यूज़ :

महिला प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:56 IST

Open in App

लेह, 29 जुलाई विभिन्न धार्मिक समूहों की महिलाओं के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने यहां लद्दाख के राज्यपाल आर के माथुर से मुलाकात की और लेह एवं करगिल की लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को उठाया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतिनिधिमंडल में लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन की महिला ईकाई, अंजुमन इमामिया, अंजुमन मोइन-उल-इस्लाम और क्रिश्चियन एसोसिएशन की प्रतिनिधि शामिल थीं।

निर्णय निर्धारण के विभिन्न स्तरों पर महिलाओं के उचित प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से लेह तथा करगिल पर्वतीय परिषदों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अनुरोध किया तथा साथ ही विभिन्न जिलों और केंद्र शसित प्रदेश स्तर की समितियों तथा संगठनों में उन्हें शामिल करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने उपराज्यपाल को घरेलू हिंसा की पीड़िताओं के लिए महिला हॉस्टल या गृह बनाने की आवश्यकता के बारे में भी बताया और कहा कि इस कदम से महिलाओं को सामने आने तथा अपनी परेशानी साझा करने की हिम्मत मिलेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तृत प्रस्ताव तथा महिलाओं के सामने आने वाले संवेदनशील मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिनिधिमंडल की सराहना की तथा उन्हें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों