उत्तर दिल्ली नगर निगम सदन में महिला पार्षद ने आत्मदाह की धमकी दी: महापौर
By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:03 IST2021-03-31T01:03:21+5:302021-03-31T01:03:21+5:30

उत्तर दिल्ली नगर निगम सदन में महिला पार्षद ने आत्मदाह की धमकी दी: महापौर
नयी दिल्ली, 30 मार्च उत्तर दिल्ली नगर निगम की एक निर्दलीय महिला पार्षद ने ‘‘भेदभाव किये जाने’’ का आरोप लगाते हुये सदन के अंदर आत्मदाह की धमकी दी। महिला पार्षद की धमकी के समय सदन की कार्यवाही चल रही थी। उत्तर दिल्ली के महापौर ने यह जानकारी दी ।
उत्तर दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दावा किया, ‘‘मलका गंज की पार्षद गुड्डी देवी ने एक बोतल में केरोसिन तेल के साथ निगम सदन में प्रवेश किया और आत्मदाह करने की धमकी दी। वह अपने वार्ड से कुछ साल पहले स्वच्छता कर्मियों के स्थानांतरण पर अपनी शिकायत व्यक्त कर रही थी।’’
पार्षद ने स्वयं के साथ भेदभाव किये जाने का आरोप लगाया। हालांकि, महापौर ने इन आरोपों को खारिज किया।
महापौर ने बताया कि वह पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहे हैं कि बोतल में केरोसिन तेल के साथ वह सदन में कैसे प्रवेश कर सकती हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।