लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महिला कांस्टेबल ने वैवाहिक कलह को लेकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:24 IST

Open in App

कोटा, तीन नव‍ंबर राजस्थान के बारां जिले में पति के साथ खराब संबंधों को लेकर 22 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल ने अपने सरकारी क्वार्टर में कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार देर रात पुलिस लाइन इलाके में हुई और सिपाही के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

बारां नगर थाने के क्षेत्र निरीक्षक मांगीलाल यादव ने बताया कि जनकपुर गांव निवासी रवीना सहरिया पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं।

सीआई ने बताया कि सिपाही की शादी करीब डेढ़ साल पहले जिले के सोडाला गांव निवासी राजकरण सहरिया से हुई थी लेकिन वह रिश्ते से संतुष्ट नहीं थी और अलग रह रही थी।

यादव ने कहा कि सिपाही के पिता ने राजकरण सहरिया पर उसे प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सिपाही के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीआई ने कहा कि मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया