लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने कहा- दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं, नगर निगम का दावा है कि केवल 498

By भाषा | Updated: October 5, 2019 17:15 IST

महिला आयोग ने एक सर्च इंजन वेबसाइट को नोटिस जारी कर उसके पोर्टल पर स्पा सेंटरों के पंजीकरण के संबंध में सूचना मांगी थी। अपने जवाब में पोर्टल ने कहा है कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा संचालित किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी नगर निगम ने सूचित किया है कि उसके क्षेत्र में 297 स्पा चल रहे हैं। उत्तरी एमसीडी ने अपने क्षेत्र में 127 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 60 स्पा होने की बात कही है।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं जबकि तीनों नगर निगम का दावा है कि केवल 498 स्पा हैं।

महिला आयोग ने एक सर्च इंजन वेबसाइट को नोटिस जारी कर उसके पोर्टल पर स्पा सेंटरों के पंजीकरण के संबंध में सूचना मांगी थी। अपने जवाब में पोर्टल ने कहा है कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा संचालित किए जा रहे हैं।

आयोग ने कहा कि तीनों निकाय - पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम का दावा है कि केवल 498 स्पा हैं। दक्षिणी नगर निगम ने सूचित किया है कि उसके क्षेत्र में 297 स्पा चल रहे हैं। जबकि उत्तरी एमसीडी ने अपने क्षेत्र में 127 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 60 स्पा होने की बात कही है।

आयोग ने दिल्ली में कई स्पा सेंटर का निरीक्षण किया था और इन स्थानों पर कथित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया था। आयोग ने कहा कि उसे अवगत कराया गया था कि वेबासइट पर स्पा और मसाज सेंटर के विज्ञापन आते हैं। इसके बाद नोटिस जारी किया गया था।

आयोग ने राजधानी में अवैध तरीके से चल रहे स्पा और देह-व्यापार गिरोह के मामले में जांच शुरू की थी। आयोग ने इसके बाद पोर्टल से तमाम स्पा की सूची के विवरण मांगे थे। आयोग को एक पत्र में सर्च इंजन वेबासइट ने बताया कि दिल्ली में 5000 से ज्यादा स्पा और मसाज सेंटर हैं।

कंपनी ने राजधानी में संचालित स्पा की अनुमानित संख्या के बारे में बताया है और उसने आंकड़ा जुटाने के लिए छह हफ्ते का समय मांगा। पोर्टल को शनिवार को नए नोटिस में आयोग ने ठोस आंकड़ा जुटाने और इसे आयोग को मुहैया कराने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

टॅग्स :दिल्लीस्वाति मालीवालअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल