लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में ‘महिलाओं की पिटाई’ को लेकर महिला आयोग ने तत्काल कार्रवाई और जांच के लिए कहा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कुछ महिलाओं की कथित तौर पर पिटाई की घटना पर चिंता जताते हुए मंगलवार को राज्य पुलिस से कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और समयबद्ध तरीके से जांच की जाए।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में एक टीम जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर मामले की जांच करेगी।

महिला आयोग ने कहा, ‘‘ट्विटर पर किए गए कई पोस्ट से यह पता चलता है कि नंदीग्राम में चुनाव के बाद कुछ गुंडों ने महिलाओं की पिटाई की। आयोग इस घटना को लेकर चिंतित है और इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है क्योंकि इससे राज्य में महिला की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।’’

आयोग ने बताया कि रेखा शर्मा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा कि इस मामले तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और समयबद्ध तरीके से जांच की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे