लाइव न्यूज़ :

Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में तैनात होंगी महिला कमांडो, अमित शाह, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी की सुरक्षा करेंगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:21 IST

सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई में 32 महिला कमांडो की अपनी पहली टुकड़ी को तैयार किया है और अब उन्हें दिल्ली में स्थित शीर्ष ‘जेड-प्लस’ सुरक्षाघेरा प्राप्त लोगों की रक्षा करने का काम सौंपा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में स्थित जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ तैनात किया जाएगा।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही उनकी पत्नी गुरशरण कौर शामिल हैं।प्रोफाइल के कारण एक उन्नत सुरक्षा संपर्क प्रोटोकॉल भी प्रदान किया जाता है।

नई दिल्लीः अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) महिला कमांडो की पहली टुकड़ी को जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अंतरिम  अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और उच्च जोखिम वाली अन्य हस्तियों के साथ विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए तैनात किया जाएगा।

इन दायित्वों में पांच राज्यों में आगामी चुनावों के दौरान इनके साथ मौजूद रहना भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई में 32 महिला कमांडो की अपनी पहली टुकड़ी को तैयार किया है और अब उन्हें दिल्ली में स्थित शीर्ष ‘जेड-प्लस’ सुरक्षाघेरा प्राप्त लोगों की रक्षा करने का काम सौंपा जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि इन महिला कमांडो ने वीआईपी सुरक्षा दायित्वों, निहत्थे युद्ध, जामा तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग में अपना 10 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया है और अब इन्हें जनवरी में किसी समय तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरू में महिला कमांडो को दिल्ली में स्थित जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ तैनात किया जाएगा।

इस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही उनकी पत्नी गुरशरण कौर शामिल हैं। इन सुरक्षा प्राप्त लोगों को उनके उच्च जोखिम वाले प्रोफाइल के कारण एक उन्नत सुरक्षा संपर्क प्रोटोकॉल भी प्रदान किया जाता है।

करीब एक दर्जन अन्य जेड प्लस श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्राप्त लोगों के पास बारी-बारी से यह महिला कमांडो टुकड़ी तैनात की जाएगी। महिला कमांडो को इन वीआईपी की गृह सुरक्षा टीम के हिस्से के रूप में तैनात किया जाएगा और वे पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान, यदि आवश्यक हो तो सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ दौरे पर भी जाएंगी। 

टॅग्स :सीआरपीएफअमित शाहमनमोहन सिंहसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे