लाइव न्यूज़ :

अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा की सुरक्षा में सीआरपीएफ की महिला कमांडो होंगी तैनात

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) महिला कमांडो की पहली टुकड़ी को जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और उच्च जोखिम वाली अन्य हस्तियों के साथ विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए तैनात किया जाएगा। इन दायित्वों में पांच राज्यों में आगामी चुनावों के दौरान इनके साथ मौजूद रहना भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ ने अपनी वीआईपी सुरक्षा इकाई में 32 महिला कमांडो की अपनी पहली टुकड़ी को तैयार किया है और अब उन्हें दिल्ली में स्थित शीर्ष ‘जेड-प्लस’ सुरक्षाघेरा प्राप्त लोगों की रक्षा करने का काम सौंपा जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि इन महिला कमांडो ने वीआईपी सुरक्षा दायित्वों, निहत्थे युद्ध, जामा तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग में अपना 10 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया है और अब इन्हें जनवरी में किसी समय तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शुरू में महिला कमांडो को दिल्ली में स्थित जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ तैनात किया जाएगा। इस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और राहुल गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही उनकी पत्नी गुरशरण कौर शामिल हैं।

इन सुरक्षा प्राप्त लोगों को उनके उच्च जोखिम वाले प्रोफाइल के कारण एक उन्नत सुरक्षा संपर्क प्रोटोकॉल भी प्रदान किया जाता है।

सूत्रों ने कहा कि करीब एक दर्जन अन्य जेड प्लस श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्राप्त लोगों के पास बारी-बारी से यह महिला कमांडो टुकड़ी तैनात की जाएगी।

महिला कमांडो को इन वीआईपी की गृह सुरक्षा टीम के हिस्से के रूप में तैनात किया जाएगा और वे पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान, यदि आवश्यक हो तो सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ दौरे पर भी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह