लाइव न्यूज़ :

महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं : प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:16 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र) 19 दिसंबर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति पर हमला करते हुए महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास कराया और उनसे अपने वोट की ताकत से परिवर्तन लाने की अपील की। साथ ही वाद्रा ने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं।

वाद्रा ने रविवार को कांग्रेस के महिला सशक्तीकरण महाअभियान के तहत रायबरेली के रिफार्म्स क्लब में 'शक्ति संवाद' को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, 'अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं कि हम देश की राजनीति बदलेंगे तो यह असंभव नहीं है। आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपको शक्ति देंगे, जब हम मिलकर लड़ने के लिए खड़े हो जाएंगे तो कोई हमें रोक नहीं सकता।'

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें चुनावी मंचों से सांप्रदायिकता सिखाई जाती है, जातिवाद सिखाया जाता है, ये राजनीति हमें बंद करनी है। हमें चाहिए अपने भविष्य की राजनीति, विकास की राजनीति ।'

उन्होंने महिलाओं को उनके भविष्य का मंत्र देते हुए कहा, 'इस देश की सारी महिलाएं एकजुट होकर कहें कि हमें तुम ऐसी राजनीति दो, नहीं तो हम तुम्हें वोट नहीं देंगे तो आप बताओ कि कैसे नहीं बदलेगी इस देश की रा‍जनीति।'

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे के साथ कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं को राजनीति में आगे आकर अपनी लड़ाई खुद लड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा , 'हर तरफ महिला का शोषण हो रहा है, उसका अधिकार, उसका हक नहीं मिल रहा है।'

वाद्रा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा, 'मेरे मन में आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना है और सबसे बड़ी चीज क्या कर सकते हैं हम आपके लिए। हम आपको समझा सकते हैं कि आप अपनी शक्ति को पहचानो। हमने ये शक्ति विधान बनाया, यह महिलाओं के लिए घोषणा पत्र हैं। इसमें तमाम घोषणाएं हैं जो हम महिलाओं के लिए करना चाहते हैं, जो चीजें हम आपको सशक्त करने के लिए करना चाहते हैं।'

उन्होंने उन्नाव और हाथरस दुष्कर्म मामलों की चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा,‘‘ महिलाओं के लिए मेरी पहल का असर इतना हुआ कि अब सभी दल महिलाओं की बात करने लगे हैं, परसों प्रधानमंत्री भी सभा करने जा रहे हैं जिसमें सिर्फ महिलाओं को बुलाया है। अब सारी पार्टियां महिलाओं की बात करने लगी हैं। एक छोटी सी पहल से जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं सब उठ गई हैं, सब जाग गई हैं।’’

उन्‍होंने कहा कि ''आज से आप लोग तय कर लो कि जो महिला को सशक्त करने का काम नहीं करेगा उसको वोट नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह नहीं कि एक शौचालय बना दिया । यह वोट लेने का माध्यम है, आप को सशक्त करने का माध्यम नहीं है।''

वाद्रा ने कहा कि '' आपको नौकरी दें, रोजी रोजगार दें, आपको आगे बढ़ने की शक्ति दें, समाज में ऐसा बदलाव लाए कि आपका शोषण ना हो, इसलिए तुम लड़ो हम तुम्हारे साथ हैं, जितनी भी शक्ति मुझ में है, वह तुम्हारे साथ है। कांग्रेस पार्टी की पूरी राजनीतिक शक्ति तुम्हारे साथ है।''

कार्यक्रम समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में वाद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जो कार्यक्रम हैं, वे बिल्कुल ऐसे हैं जैसे फिल्मों में सेट होते हैं, उस तरह से आयोजित होते हैं। प्रधानमंत्री बड़े बड़े श्लोक बोल रहे हैं, सबको लगता है याद होंगे, वहां वो टेलीप्रॉम्प्टर हैं, जो दिखा रहे हैं साफ-साफ कि प्रधानमंत्री पढ़ रहे हैं।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सरकारी संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी को पहली बार अपने राजनीतिक जीवन में लगा है कि महिलाओं के लिए कुछ करेंगे नहीं तो उनका वोट नहीं मिलेगा, इसलिए बड़ी बड़ी मीटिंग होने जा रही है और बसों में भरकर उसमें महिलाएं लाई जाएंगी। सब पीली साड़ियां पहनेंगी और फ‍िर प्रधानमंत्री भाषण देंगे।

उन्‍होंने सवाल उठाया कि सात सालों में मोदी जी ने कब किया महिलाओं से संवाद? वे यही कहते हैं माताओं, बहनों बेटियों । क्या महिला और कुछ नहीं है? महिला का अपना अस्तित्व है, क्या भाजपा ने उसे कभी पहचाना है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने लखनऊ से रायबरेली आते समय चुरूवा बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर पर माथा टेका। वहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद बछरावां, कुंदनगंज, हरचंदपुर, गंगागंज, मोटल चौराहा, सिविल लाइन में भी वाद्रा का स्वागत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos