लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की महिलाएं सबसे बड़ी लाभार्थी: श्रीनिवासन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:19 IST

Open in App

पणजी, आठ अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक पदाधिकारी ने रविवार को यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सबसे बड़ी लाभार्थी महिलाएं हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

श्रीनिवासन ने रविवार को पणजी में गोवा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक को पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख सदानंद शेत तनावडे की मौजूदगी में संबोधित किया।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं की सबसे बड़ी लाभार्थी महिलाएं हैं। जब भी हमारे प्रधानमंत्री कोई नई पहल शुरू करने पर विचार करते हैं, तो वह महिला सशक्तिकरण के बारे में सोचते हैं। उनकी सरकार में, केंद्रीय कैबिनेट में 11 महिला मंत्री हैं। हमारी बेटियां इस देश के लिए पदक जीत रही हैं।’’

श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देती है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करती है, चाहे वह किसी भी लिंग का हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों