लाइव न्यूज़ :

1994 में इसरो जासूसी मामले में गिरफ्तार महिलाएं जासूस नहीं थीं : केरल उच्च न्यायालय को बताया गया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:59 IST

Open in App

कोच्चि, 11 अगस्त केरल उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया गया कि 1994 में कथित इसरो जासूसी मामले में वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ गिरफ्तार की गईं मालदीव की दो महिलाएं जासूस नहीं थीं और उन्हें फंसाया गया था।

केरल पुलिस के तीन अधिकारियों और गुप्तचर ब्यूरो के एक अधिकारी की दलीलें पूरी होने के बाद महिलाओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति अशोक मेनन के समक्ष यह अभिवेदन किया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इन अधिकारियों और 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, अपहरण और सबूतों से छेड़दाड़ जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया था।

सीबीआई की दलीलें भी पूरी हो गई हैं जिनमें इसने कहा है कि पाकिस्तान की आईएसआई जैसी विदेशी एजेंसियों ने भारत के क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी विकास को पटरी से उतारने के लिए जासूसी का खेल गढ़ा था और साजिश में शामिल लोगों से पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है।

मालदीव की महिलाओं-मरियम रशीदा और फौजिया हसन की ओर से पेश वकील प्रसाद गांधी ने कहा कि वे जासूस नहीं थीं और उन्हें फंसाया गया था।

नारायणन ने दावा किया था कि उन्हें फंसाने के पीछे अमेरिका का हाथ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब