लाइव न्यूज़ :

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कहीं अधिक ताकतवर :राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:15 IST

Open in App

कोच्चि(केरल), 22 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं कहीं अधिक ताकतवर हैं, लेकिन वे नहीं जानती हैं कि उनकी शक्ति कैसे काम करती है।

यहां स्वायत्त संस्थान, सेंट टेरेसाज कॉलेज फॉर वूमन में छात्राओं से संवाद करते हुए राहुल ने उन्हें आंतरिक शक्तियों को एकजुट करने के बारे में ‘मार्शल आर्ट’ की एक बुनियादी जानकारी दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं आपको एक राज की बात बताता हूं, जो पुरुष आपको कभी नहीं बताएंगे। वे आपको ठग रहे हैं। महिलाएं नहीं समझती हैं कि उनकी शक्ति कहां से आती हैं। और यह सशक्तिकरण का मूल तत्व है।’’

कॉलेज के अध्यापकों के मुताबिक जब एक छात्रा ने वायनाड से सांसद (राहुल गांधी) को महिलाओं के लिए उपयोगी आत्म रक्षा के कुछ गुर दिखाने का अनुरोध किया, तब उन्होंने छात्राओं को ‘मार्शल आर्ट’ के बारे में बताया, जिसके जरिए वे अपनी रक्षा कर सकती हैं।

राहुल ने छात्राओं को ‘मार्शल आर्ट’ की कुछ तकनीक प्रदर्शित करने के बाद उनसे अपनी आंतरिक शक्तियों को उस दौरान एकजुट करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज आपको आघात पहुंचाने जा रहा है। भारत में समाज आपसे बहुत बुरा सलूक करता है। यह हर दिन आपको अपमानित करता है। यह आपको वह नहीं करने देता जो आप करना चाहती हैं। ’’

राहुल ने कहा, ‘‘यह आप पर हमले करता है। इसलिए, आपको अपने अंदर की शक्ति को एकजुट करना होगा। इसके लिए आपको उस ताकत को समझना पड़ेगा जो आपको चोट पहुंचाती है और फिर उपयुक्त रूप से डट कर मुकाबला करना पड़ेगा। ’’

कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार करने के लिए केरल के दो दिनों के दौरे पर हैं। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

राहुल ने महिलाओं से कहा कि उन्हें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वे कम ताकतवर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज आपको इस बारे में सहमत करने की कोशिश करेगा कि आप कम ताकतवर हैं। यह नहीं मानिए।’’

हालांकि, उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्तियों का दुरूपयोग नहीं करने की भी सलाह दी।

राहुल ने आगाह करते हुए कहा, ‘‘जब आप यह महसूस कर लेंगी कि आप कहीं अधिक ताकतवर हैं, तब इसके दुरूपयोग की प्रवृत्ति भी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं