लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के आश्रयगृह से लापता हुईं महिलाएं और नाबालिग अपने घर नहीं पहुंचीं : नेपाली दूतावास

By भाषा | Updated: February 6, 2019 21:52 IST

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नेपाल दूतावास और नेपाली मूल के एनजीओ से मदद मांगी थी।

Open in App

नेपाल दूतावास ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि शाहदारा के एक आश्रय गृह से पिछले साल लापता हुई आठ महिलाएं और एक नाबालिग अबतक अपने घर नहीं लौटे हैं । दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नेपाल दूतावास और नेपाली मूल के एनजीओ से मदद मांगी थी।जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘नेपाली दूतावास इन महिलाओं और नाबालिग के परिवारों से संपर्क किया । यह पाया गया कि वे सभी अपने घर नहीं पहुंचे हैं। हम इन लापता महिलाओं और नाबालिग का पता लगाने के लिए एनजीओ के संपर्क में हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि नेपाल दूतावास ने करीब एक पखवाड़े पहले जवाब भेजा था और अब हम इस मामले में सुराग पाने के लिए एनजीओ पर भरोसा करके चल रहे हैं।दिसंबर के पहले हफ्ते में शाहदरा स्थित आश्रय गृह से एक नाबालिग और आठ महिलाएं कथित रुप से लापता हो गयी थीं। दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और दिल्ली सरकार ने इस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।इस मामले को जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंपा गया था। 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे