नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:16 IST2021-01-16T17:16:52+5:302021-01-16T17:16:52+5:30

Women and men commit suicide at two different places in Noida | नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की

नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की

नोएडा, 16 जनवरी नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमी क्रांन- 3 सेक्टर में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । वहीं दूसरी ओर दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग की पहचान शंकर शुक्ला के रूप में की गयी है जबकि महिला की पहचान नीलम (27) के रूप में हुयी है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से लक्ष्मण प्रसाद (55) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women and men commit suicide at two different places in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे